मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : घर के बाहर हवाई फायर करने वाले दो आरोपी दबोचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद। घर के बाहर हवाई फायर करने वाले दो आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि जसाना निवासी राेहित ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 अप्रैल की रात को उसके घर के गेट के सामने एक गाडी आई, जिसमें बैठे अज्ञात व्यक्ति ने दो हवाई फायर किए गये। जिसकी आवाज सुनकर कर जब वो बाहर गये तब तक आरोपी वहां से गाडी लेकर चले गये थे। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना तिगांव में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने आरोपी सुमित व रोबिन वासी गौतमबुद्ध नगर उ.प्र. को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पुछताछ में सामने आया कि उनका व शिकायतकर्ता का करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश में किसी शादी के दौरान झगडा हुआ था। 26 अप्रैल को अभी आरोपी अपने साथियों के साथ गांव साहबाद में एक लगन कार्यक्रम में आये हुए थे। इनको पता चला के दो महीने पहले जिसके साथ इनका झगडा हुआ था उसका घर यही पास में ही है, उस पर दबदबा बनाने के लिए आरोपीगण शिकायतकर्ता के घर के बाहर गाड़ी में गए और दो हवाई फायर कर भाग गये। पुछताछ के आरोपियों को अदालत में पेशकर कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें