एक्टिंग चीफ जस्टिस ने अरुण कुमार राय को झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में दिलायी शपथ
रांची : झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। अरुण कुमार राय को एक्टिंग चीफ जस्टिस ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी।अरुण कुमार राय रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के रूप के भी अपनी सेवा दे चुके हैं। मालूम हो कि झारखंड हाईकोर्ट में फिलहाल 25 स्वीकृत पद है।लेकिन सिर्फ 19 न्यायाधीश ही कार्यरत है।





