मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

जनपद स्तरीय योग स्पर्धा में आचार्यकुलम् बना चैंपियन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जनपद स्तरीय योग स्पर्धा में आचार्यकुलम् बना चैंपियन

हरिद्वार। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल कनखल में दो दिवसीय जनपद स्तरीय योग स्पर्धा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 250 बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योगासन में अपना कौशल दिखाया।आचार्यकुलम के छात्र-छात्राओं ने विशेष प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक योगासन (जोड़ी में) सर्विल मोरेश्वर डोंगरे, अमृत सिंह, तनिष्का अग्रवाल, प्रतिष्ठा यादव, अद्विता गौड़ व यति यश्वी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।रिदमिक योगासन (जोड़ी में) अथर्व सिंह नेगी, नील नितिन मुकेश, तन्मय हेमराज यनोरकर, आविशी अवि, धारावी तिवारी, गार्गी यादव व काव्या सैनी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।आर्टिस्टिक एकल मुकाबले में नील नितिन मुकेश, प्रारंभिका मिश्रा स्वर्ण पदक व आविशी अवि ने रजत पदक हासिल किया। अथर्व सिंह नेगी, आविशी अवि व निवेदिता बिष्ट ने भुजा संतुलन योगासन में स्वर्ण पदक प्रारंभिका मिश्रा, यशोदा देवी ने रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। पीठ के बल करने वाले योगासन मुकाबले में अथर्व सिंह नेगी स्वर्ण पदक, यथार्थ सिंह और प्रराम्भिका मिश्रा रजत पदक, धारवी तिवारी व प्रतिष्ठा यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। आगे झुककर करने वाले आसनों में यथार्थ सिंह, प्रतिष्ठा यादव स्वर्ण पदक, दक्ष मलिक रजत, यशोदा देवी कांस्य पदक हासिल कर सकी।मेरुदंड पर करने वाले आसनों में दक्ष मलिक, अलका शर्मा व ओजस्वी स्वर्ण पदक, अमृत सिंह, अनाया पंडित व यति यशवी ने रजत पदक हासिल किया। यथार्थ ने कांस्य पदक हासिल किया ट्रेडिशनल योगासन में तेजस्वी कौशिक स्वर्ण पदक, कमर मरोड़ आसन में सर्विल मोरेश्वर स्वर्ण पदक, गार्गी यादव रजत पदक हासिल किया।पैर पर संतुलन आसन प्रतियोगिता में अथर्व सिंह नेगी, आविशि अवि, निवेदिता, काव्या सैनी तन्मय हेमराज यनोरकर, यति यशवी स्वर्ण पदक व प्रारंभिका मिश्रा, यशोदा देवी रजत पदक प्राप्त कर आचार्यकुलम का नाम रोशन किया इस जनपद योग स्पर्धा में 31 स्वर्ण 14 रजत व 6 कांस्य पदक हासिल कर आचार्यकुलम कुल 51 पदक लेकर चैंपियन ऑफ चैंपियन रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें