मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद पुलिस ने नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद पुलिस ने नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

फतेहाबाद। टोहाना पुलिस ने नशीली दवाएं सप्लाई करने के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद अतिब निवासी अजमेरी गेट, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना शहर टोहाना प्रभारी एसआई देवीलाल ने बताया कि इस बारे में पुलिस ने 18 जनवरी को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। सीआईए टोहाना पुलिस की टीम ने एएसआई सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहे बाईक सवार युवक को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवक की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी रतनगढ़ के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसके पास से नशीली दवाओं की 51 शीशीयां बरामद की थी। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई जग्गा सिंह ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसे नशीली दवाएं सप्लाई करने के आरोपी मोहम्मद अतिब को दिल्ली से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें