मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : महिला काे जहर देने का आराेप, पति समेत तीन पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : महिला काे जहर देने का आराेप, पति समेत तीन पर मामला दर्ज

जींद। सफीदों की रहने वाली एक महिला को जहर के प्रभाव में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सफीदों लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। होश में आने के बाद पीडि़त महिला ने अपने ही सुसरालीजनों पर जबरन जहर देने के आरोप लगाए। जिस पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सफीदों निवासी कंवलजीत की पत्नी दिवेंद्र कौर को जहर के प्रभाव में सफीदों के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे पानीपत के निजी अस्पताल ले गए। महिला के हालात सुधरने पर उसने पुलिस को बताया कि उसके ससुरालीजन अक्सर उसके साथ झगड़ा करते हैं। सोमवार शाम को उसके पति कंवलजीत ससुर अंग्रेज, सास जोगेंद्र कौर ने उसे दबोच लिया और जहरीला पदार्थ उसके मुंह में डाल दिया। जिसके बाद उसके हालात खराब हो गए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें