मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

तीन सौ नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीन सौ नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपित गिरफ्तार

हल्द्वानी । डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।लालकुआं पुलिस ने 300 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण व कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से अभियुक्त मोहम्मद रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नंबर 14 उजालानगर, बनभूलपुरा (जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से कुल 300 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए संबंधित सप्लायर के विरुद्ध भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि नशा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें