मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक की टक्कर से दो मजदूर युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक की टक्कर से दो मजदूर युवकों की मौत

हरिद्वार। जिले के झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइकसवाराें को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में बाइकसवार दाे मजदूराें की माैत हाे गई।बताया गया कि बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) पुत्र रोशन और रितिक (21) पुत्र माधव दोनों मजदूरी का काम करते थे और गुरुवार देर शाम झबरेड़ां से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। तभी साबतवाली गांव के गेट के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक काे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम थाना झबरेड़ा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें