मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेमनगर घाट पर गंगा में डूबा 19 वर्षीय युवक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रेमनगर घाट पर गंगा में डूबा 19 वर्षीय युवक

हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के पास गंगा में नहाने गया एक 19 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में देर शाम तक सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।लापता युवक की पहचान सेन मलिक पुत्र महबूब, निवासी ग्राम जियापोता, हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को युवक अपने साथियों के साथ प्रेमनगर घाट के पास गंगा में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिल सकी।घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तलाश के बाद मामले की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।एसडीआरएफ की टीम ने बोट और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू की। टीम द्वारा नदी के गहरे हिस्सों में डीप डाइविंग की गई और संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग की गई। हालांकि गंगा का तेज बहाव और अधिक गहराई रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बने रहे।एसडीआरएफ के एसआई आशीष त्यागी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई थी। युवक की तलाश के लिए हर संभावित क्षेत्र में खोजबीन की जा रही है। गोताखोरों की सहायता से नदी किनारे और आसपास के इलाकों में भी लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।उधर, घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए और युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना करते रहे।देर शाम तक चले सर्च अभियान के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने और नदी के तेज बहाव के कारण रात में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। बुधवार सुबह फिर से एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम युवक की तलाश में अभियान शुरू किया, किन्तु युवक का कुछ पता नहीं चला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें