मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

कबाड़ गोदाम लगी भीषण आग, लाखाें का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कबाड़ गोदाम लगी भीषण आग, लाखाें का नुकसान

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिबरहेडी स्थित सोनू ट्रेडर्स कबाड़ गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।बुधवार देर शाम ग्राम लिबरहेडी में कबाड़ के गोदाम में अचानक से लगी आग ने रौद्र रूप ले लिया। आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड मंगलौर को दी गई, लेकिन आग बढ़ते देख रुड़की से भी दमकल गाड़ी मंगानी पड़ी। मंगलौर और रुड़की के तीन फायर टैंकरों की मदद से दमकलकर्मियाें ने आग को कड़ी मेहनत से बुझाया और आग फैलने से भी रोक दिया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पास ही स्थित आवासीय भवनों को भी जलने से बचाया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। माना जा रहा है कि आग सम्भवत गोदाम के पास जा रही विद्युत लाइन वायरों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से लगी होगी। कबाड़ गोदाम स्वामी शमशाद पुत्र शागीर निवासी लीबरहेडी के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें