मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर हाथी ने हमला किया, घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर हाथी ने हमला किया, घायल

हरिद्वार। वन विभाग की हरिद्वार रेंज स्थित बिशनपुर कुंडी गांव के पास एक बुजुग ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया। ग्रामीण बुधवार की देर शाम अपने खेत से लौट रहा था, उसी दौरान उसके सामने विशालकाय हाथी आ धमका और अचानक हाथी ने ग्रामीण को उठाकर पटक दिया। हादसे में बुजुर्ग के पैर की हड्डियां टूट गई।हरिद्वार के मिस्सरपुर, जगजीतपुर, जियापोता, जमालपुर समेत कई गांव हैं, जहां वर्षों से जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। वर्षों से इस समस्या का निदान नहीं हो सका है। बीते दिन बिशनपुर कुंडी गांव के पास एक बुजुर्ग ग्रामीण धर्मपाल निवासी पुरानी कुंडी,अपने खेत में रखवाली के लिए गया था। वापस लौटते समय वहां जंगली हाथी आ धमके, हाथियों को ग्रामीणों द्वारा खदेड़ा जा रहा था। इस दौरान सामने आये बुजुर्ग को हाथी ने उठाकर पटक दिया। हाथी के हमले में बुजुर्ग के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई।सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह तुरंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हरिद्वार वन विभाग की एसडीओ पूनम कैंथोला भी जिला अस्पताल पहुंची और घायल बुजुर्ग का हालचाल जाना। बुजुर्ग के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बुजुर्ग को कनखल के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि ग्रामीण पर हाथी के हमले की सूचना मिलते ही वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और टीम द्वारा ही ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ग्रामीण को परिजन निजी अस्पताल में ले गए हैं,जहां उनका इलाज चल रहा है। विभाग की ओर से तत्काल पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि मुआवजे के तौर पर प्रदान की गई है। प्रावधान के अनुसार बाकी की धनराशि भी जल्द ही प्रदान की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें