मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार में सडक़ हादसे का शिकार हुई फतेहाबाद सीआईए की गाड़ी, हेड कांस्टेबल की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार में सडक़ हादसे का शिकार हुई फतेहाबाद सीआईए की गाड़ी, हेड कांस्टेबल की मौत

फतेहाबाद। एक केस के सिलसिले में हिसार में जांच कर लौट रही सीआईए फतेहाबाद की टीम नेशनल हाइवे पर गांव ढंढूर के पास हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार अलसुबह घनी धुंध के चलते सीआईए की बोलेरो गाड़ी और कैंटर के बीच हुई जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सीआईए फतेहाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह की मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक जसवीर सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हिसार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक कर्मचारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने गहरा दु:ख जताया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए फतेहाबाद में तैनात ईएचसी शमशेर सिंह एक जानकारी के आधार पर जांच के सिलसिले में गाड़ी चालक जसवीर सिंह के साथ हिसार की तरफ गए थे। मंगलवार अलसुबह वह हिसार से वापस फतेहाबाद लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी गाड़ी गांव ढंढूर के पास पहुंची तो घनी धुंध में विजिबिलिटी कम होने के चलते उनकी सामने एक कैंटर से जा टकराई।

हादसे में बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं, गाड़ी में अगली सीट पर बैठे हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चालक जसवीर सिंह को भी काफी चोटें आई है। हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद सीआईए इंचार्ज वेदपाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक शमशेर सिंह मूल रूप से हांसी के सुभाष नगर के निवासी थे। वह काफी समय से फतेहाबाद पुलिस में कार्यरत थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी सीआईए स्टाफ में लगी हुई थी। शमशेर दो बेटों के पिता थे। सडक़ हादसे में पुलिस कर्मचारी की मौत पर फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन गहरा दु:ख जताते हुए कहा कि सीआईए पुलिस टीम के ईएचसी शमशेर सिंह की सडक़ हादसे में मौत से गहरा दुख है। इस दुख की घड़ी में फतेहाबाद पुलिस मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें