मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : रोडवेज बस व ट्रैक्टर में हुई टक्कर, चालक सहित आधा दर्जन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : रोडवेज बस व ट्रैक्टर में हुई टक्कर, चालक सहित आधा दर्जन घायल

जींद। गांव बडनपुर के निकट मंगलवार को रोडवेज बस तथा ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। जिसमें रोडवेज बस चालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास तथा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी है। हादसे के पीछे तीव्र मोड़ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रोडवेज बस का चालक कुलदीप मंगलवार को गांव बुडायन केवीएस के छात्रों को छोड़ कर नरवाना जा रहा था।गांव बडनपुर के निकट बस की टक्कर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। जिसमें बस चालक कुलदीप तथा बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं। घटना का जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला तो वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस में फंसे घायल यात्रियों तथा चालक को बाहर निकाल उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया ।ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर तीव्र मोड़ पडता है। जहां पर पेड़ भी ज्यादा खड़े हुए हैं , जिसके कारण मोड पर सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते। बस में तीन चार छात्राओं को भी हलकी चोटें आई हैं। जो अपने घर वापस चलीं गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें