मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेलर से टकराया तेज रफ्तार टेंपो, चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्रेलर से टकराया तेज रफ्तार टेंपो, चालक की मौत

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। मानगो पुल के पास सड़क के बीच खराब हालत में खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मानगो पारडीह स्थित गुलजार बाग निवासी मोहम्मद फिरोज टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर काफी देर से सड़क के बीचों-बीच खड़ा था। ट्रेलर पर न तो कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था और न ही रिफ्लेक्टर या बैरिकेड की व्यवस्था थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहा टेंपो अंधे मोड़ के कारण ट्रेलर को समय रहते नहीं देख सका और सीधे उससे जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो में फंसे घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चालक को भी बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर कुछ देर बाद यातायात सामान्य कराया गया।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें