मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: ट्रांसफार्मर फटने से ग्यारह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत: ट्रांसफार्मर फटने से ग्यारह घायल

पानीपत। पानीपत के गांव शेरा में बिजली ट्रांसफार्मर फटने से 11 व्यक्ति झुलस गए। जिसकी सूचना गांव वालों ने तुरंत बिजली कार्यालय व पुलिस को दी। पुलिस ने आकर घायलों को मतलौडा अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गांव शेरा स्थित एक पोल्ट्री फार्म हाउस' के पास लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसमें ग्यारह व्यक्ति झुलस गए।गंभीर हालत के कारण चार घायलों को पानीपत सिविल अस्पताल लाया गया है, जबकि बाकि सात लोग मतलौडा के अस्पताल में उपचाराधीन है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि साथ लगती हैचरी की दीवार ढह गई। इस हादसे में दीवार के पास सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए।साथ ही ट्रांसफार्मर के फटने से निकले गर्म तेल की चपेट सात लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार हैचरी के पास ही सो रहा था। सुबह अचानक ट्रांसफार्मर जोरदार धमाके के साथ फट गया।‌ धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, दीवार के पास सोए परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मलबे के नीचे दब गए, जिनको लोगों ने निकाला। जिसमें मनसा राम, रंजना, नितेश और सोनम शामिल हैं।धमाके की आवाज सुनते ही हैचरी के केयरटेकर और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए मलबे को हटाना शुरू किया व कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को बाहर निकालकर मतलौडा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पानीपत के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल, चारों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। बच्चों की हालत अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। परिवार के मुखिया मनसा राम और उनकी साली रंजना की हालत स्थिर होने का इंतजार किया जा रहा है ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें