मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में हादसे का शिकार हुई हिसार के फुटबाल खिलाडिय़ों की गाड़ी, 16 खिलाडिय़ों को आई चोटें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद में हादसे का शिकार हुई हिसार के फुटबाल खिलाडिय़ों की गाड़ी, 16 खिलाडिय़ों को आई चोटें

फतेहाबाद। जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव खाबड़ा के पास हिसार के फुटबाल खिलाडिय़ों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। अचानक चलती गाड़ी का टायर पंक्चर होने से गाड़ी चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पेड़ से टकराकर खेतों में जा पलटी। हादसे के समय गाड़ी में सवार 16 खिलाड़ी सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और गाड़ी सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में खिलाडिय़ों को काफी चोटें आई और उन्हें तुरंत भट्टूकलां के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच खिलाडिय़ों को फतेहाबाद रेफर किया गया और बाकि प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई, एक खिलाड़ी को फ्रेक्चर हुआ है।

इन सभी खिलाडिय़ों को सिरसा के गांव हरिपुरा में हो रहे टूर्नामेंट में खेलने जाना था। मगर, हादसा होने की वजह से टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो सके। सभी खिलाड़ी 15 से 35 साल की उम्र के हैं। मिली जानकारी के अनुसार हिसार के गांव चूली बागडिय़ान निवासी फुटबाल खिलाडिय़ों की टीम सिरसा जिले के गांव हरिपुरा में आयोजित एक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए शनिवार सुबह एक टाटा मैजिक गाड़ी में रवाना हुई थी। इस टीम में 16 खिलाड़ी शामिल थे। बताया जाता है कि जैसे ही गाड़ी फतेहाबाद में गांव खाबड़ा के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी का टायर में पंक्चर हो गया।

टायर पंक्चर होते ही गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सडक़ किनारे पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को भट्टूकलां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। गांव चूली बागडिय़ान से सरपंच प्रतिनिधि विनोद बैनीवाल ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे, जिनमें खिलाडिय़ों के परिजन भी थे। अस्पताल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी विजय, बिल्लू, सुनील, दिनेश व क्षतिज को फतेहाबाद रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त पंकज, अमन, विकास, हिमांशु, ज्ञानेंद्र, मुकेश, रोहतास, कुलदीप, अनुज को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें