मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टकराया कैंटर, क्लीनर की मौत, चालक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद में ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टकराया कैंटर, क्लीनर की मौत, चालक घायल

फतेहाबाद। नेशनल हाइवे 9 सिरसा रोड पर एक ट्राला चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा कैंटर ट्राले से जा टकराया। इस हादसे में कैंटर में सवार क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कैंटर चालक घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के फाजिल्का के गांव पतरेवाला निवासी संदीप सिंह ने कहा है कि वह पिछले तीन साल से दलीप कुमार निवासी गांव निहालखेड़ा के आयशर कैंटर पर ड्राईवर के पद पर काम करता है।

उसका साथ गाड़ी पर बतौर क्लीनर गुरनाम सिंह निवासी गांव सममेवाली, जिला श्री मुक्तसर साहिब भी छह महीने से काम कर रहा था। गत दिवस वह दोनों अपनी गाड़ी में सोलर प्लेट लोड करके यूपी के साहिबाबाद से श्रीगंगानगर, राजस्थान के लिए चले थे। जैसे ही दोनों रात करीब एक बजे नेशनल हाइवे 9 हिसार-सिरसा बाईपास, फतेहाबाद से आगे सिरसा की तरफ निकले तो दौलतपुर कट के पास उनके आगे एक ट्राले का चालक ट्राले को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए जा रहा था।

पीछे से एक कार व पिकअप ने उससे क्रॉसिंग के लिए साइड मांगी तो उसने उनको साइड दे दी। इतने में आगे जा रहे ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उनकी गाड़ी पीछे से ट्राले में जा टकराई। हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं उसके साथ बैठा क्लीनर गुरनाम सिंह कैंटर व ट्राले में बीच में फंस गया। हादसे के बाद वह कैंटर से नीचे उतरा तो ट्राला चालक ने अपना नाम सोनू पुत्र राजेश निवासी गारनपुरा, जिला भिवानी बताया।

इसके बाद मौका देखकर ट्राला चालक ट्राला लेकर मौके से फरार हो गया। उसने देखा कि क्लीनर गुरनाम सिंह की बॉडी कैंटर के अंदर बुरी तरह फंसी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को घायल चालक की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें