मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

एबीवीपी ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुए भारी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की भी मांग की गई। एबीवीपी रांची महानगर के मंत्री ऋतुराज सहदेव ने बताया कि पूरे प्रदेश में जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि 21 और 22 सितंबर को झारखंड में सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आई हैं।छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान इंटरनेट जैसी मूल सुविधाएं बंद कर दी गईं और कई परीक्षा केंद्रों पर पेपर एक के स्थान पर पेपर 2 बांटे गए। इसके अलावा, कुछ प्रश्न पत्रों के सील पहले से टूटे पाए गए। इस संबंध में एबीवीपी झारखंड ने मांग की है कि उक्त परीक्षा की निष्पक्ष जांच की जाए और छात्रों के हित में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए।प्रदेश सह मंत्री दिशा दित्या ने कहा कि पूर्व में हुए सीजीएल परीक्षा में भी पेपर लीक का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा ही दोबारा हुआ, तो यह छात्रों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास होगा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि झारखंड में पेपर लीक अब एक आम समस्या बन गई है। सरकार को इस गंभीर विषय पर कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें