मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत : ज्वेलरी की दुकान से लाखों के आभूषण लेकर कारीगर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत : ज्वेलरी की दुकान से लाखों के आभूषण लेकर कारीगर फरार

पानीपत। पानीपत के सुभाष बाजार में एक ज्वेलरी बनाने वाला कारीगर लाखों रुपए के सोने के आभूषण और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया। आरोपी कारीगर ने न केवल अपने मालिक को चपत लगाई, बल्कि अन्य ज्वेलर्स की दुकानों से भी गहने ऐंठ लिए जिसकी शिकायत दुकानदारों ने पुलिस को दी है।शहर थाना पुलिस ने मुख्य शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में न्यू जगन्नाथ विहार कॉलोनी निवासी सचिन वर्मा ने शुक्रवार काे बताया कि उनकी सुभाष बाजार में श्यामा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने दुकान के ऊपर स्थित कमरे में पश्चिम बंगाल निवासी मोईदुल मोलिक को रिपेयरिंग के काम के लिए रखा था। सचिन के अनुसार, उन्होंने मोईदुल को करीब 4.85 लाख रुपए के जेवरात मरम्मत के लिए दिए थे। जब सचिन 25 मार्च को उज्जैन की यात्रा से वापस लौटे, तो आरोपी कमरे का ताला लगा मिला। जांच में पता चला कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है। इसमें करनाल के सुरजीत कुमार की तीन लाख रुपए की ज्वेलरी और एक लाख 20 हजार रुपए नकद व मोहम्मद अहसान के 34.400 ग्राम सोने के आभूषण शामिल है। आरोपी लगभग 86 ग्राम सोना और एक लाख 20 हजार रुपए नकद, कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपए की चपत लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें