मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

लूट और हत्या मामले में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लूट और हत्या मामले में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार में लूट और हत्या के मामले में फरार 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी मोहम्मद नसीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बिहार के सीतामढ़ी जिले का निवासी मोहम्मद नसीम अख्तर अपने भाई वसीम की पैरवी और सहायता के लिए ऋषिकेश आया था। उसका भाई कुछ दिन पहले ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में गिरफ्तार किया गया था।

बिहार पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऋषिकेश पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम गठित कर आरोपित की तलाश के निर्देश दिए। इसके बाद मुखबिर और सर्विलांस से मिली सूचना पर टीम ने हरिद्वार रोड पर नटराज फ्लाईओवर के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ बिहार के सीतामढ़ी जिले में लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें पीड़ित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से बिहार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

आरोपित ने बताया कि वह बिहार पुलिस से बचने और अपने भाई से मिलने के लिए ऋषिकेश आया था और पुलिस की गतिविधियों की भनक लगने पर ट्रेन से फरार होने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बिहार पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें