मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

देहरादून से शातिर अपराधी गिरफ्तार, 12 साल से चल रहा था फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देहरादून से शातिर अपराधी गिरफ्तार, 12 साल से चल रहा था फरार

देहरादून । उत्तराखंड के देहरादून से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राजस्थान में अपहरण और लूट की घटना को अंजाम देकर 12 वर्ष से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित यहां पहचान बदलकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही था।एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक सिक्योरिटी एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला देवेश मोर्या पुत्र नन्द लाल मोर्या, निवासी न्यू वसंत विहार, देहरादून पर राजस्थान के बांसवाड़ा में मुकदमा पंजीकृत है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वह वर्ष 2014 से फरार चल रहा है। राजस्थान पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये की धनराशि का इनाम घोषित किया है। एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को आज सुबह पकड़कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।वर्ष 2014 में आरोपित देवेश मोर्या ने अपने साथी के साथ मिलकर राजस्थान के बांसवाड़ा में एक व्यक्ति को एलआईसी एजेंट के नाम से फोन कर बुलाया। इसके पश्चात रिवॉल्वर दिखाकर उसे उसी के वाहन में अपहरण कर लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें