मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : एनयूजेआई के प्रदेश महासचिव बने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नवीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नैनीताल। दुनियाभर के पत्रकारों के संगठन-इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने वरिष्ठ पत्रकार, कवि, लेखक एवं साहित्यकार डॉ. नवीन जोशी को सर्वसम्मति से संगठन का उत्तराखंड प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है। इससे पहले सुनील पांडेय को संगठन का अध्यक्ष और संजय तलवार को मुख्य संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया था।ज्ञात हो कि डॉ. नवीन जोशी वर्तमान में नैनीताल जनपद के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति के बाद डॉ. जोशी को महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. जोशी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और विश्वास जताया कि वह इस भूमिका को बखूबी निभाते हुए पत्रकार हित में कार्य करेंगे।वहीं डॉ. नवीन जोशी ने महासचिव का पद मिलने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को आगे बढ़ाने तथा उत्तराखंड के सभी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान व भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें