मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के दौरान प्रयोग गाडी व मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया है।पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 11 सितम्बर को थाना कोतवाली में एक महिला ने अपनी शिकायत में बतलाया कि वर्ष 2023 में वह मुजेसर की एक कम्पनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करती थी। जहां पर अमन नाम का व्यक्ति अपनी कम्पनी के लिए सामान लेने के लिए आता था। जिस दौरान महिला की उसके साथ जान-पहचान हो गई और वह महिला से फोन पर बात करने लगा, जिसने अपने आप को कुंवारा बताया और शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी महिला को अपनी गाडी में बैठाकर एनआईटी एरिया में एकंत स्थान पर ले गया और गाडी में ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसने महिला के फोटो भी बना लिए और ब्लैक मेल करने लगा और बाद में भी आरोपी महिला ने कई बार दुष्कर्म किया। जिस संबंध में थाना कोतवाली में दुष्कर्म की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने मात्र आठ घंटे में आरोपी अमन वासी भारत कॉलोनी खेडी पुल को एनआईटी 3 नम्बर से गिरफ्तार कर लिया।जिसने पूछताछ में बताया कि उसकी एक वर्कशॉप एनआईटी नम्बर-3 में है। वह वर्कशॉप के लिए सामन लेने के लिए मुजेसर एक कम्पनी में आता था, जहां पर उसकी पहचान शिकायतकर्ता से हुई। जिसको उसने अपनी बातो में फंसाकर शादी करने का भरोसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उसने शिकायतकर्ता के फोटो अपने फोन में खीचे थे। जिससे उसको ब्लैक मेल करने लगा और शिकायतकर्ता से कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी से फोन व गाडी को बरामद किया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें