मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

दो आरोग्य मंदिरों का मेयर एवं नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ, 10 खोलने की योजना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो आरोग्य मंदिरों का मेयर एवं नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ, 10 खोलने की योजना

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शहरवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आरोग्य मंदिर की शुरुआत की गई है। नगर निगम क्षेत्र में आज दो स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का विधिवत शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने किया। आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि आगामी समयमें हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कुल 10 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जहां डॉक्टरों और उनकी टीम द्वारा लोगों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आमजन को समय पर उपचार मिल सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें