मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम में पिकनिक मना रहे सरकारी पदाधिकारी: अमर बावरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू,

24 दिसम्बर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चंदनकियारी

विधानसभा सीट से विधायक अमर बावरी ने आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार

कार्यक्रम पर सवाल उठाया है। पलामू दौरे पर आए प्रतिपक्ष के नेता रविवार को

सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी का

समय लोग छुट्टियां मनाने के लिए जहां-तहां जाते हैं। सरकार के पदाधिकारी

भी डेढ़ महीने तक इस कार्यक्रम के माध्यम से पिकनिक मना रहे हैं।

अमर

बावरी ने कहा कि चार वर्षों तक सरकार ने राज्य हित में कोई भी कार्य नहीं

किया। नतीजा बालू, रोजगार, विधि व्यवस्था आदि की समस्या काफी बढ़ी हुई है।

सरकार में शामिल राजनीतिक पार्टियों के लोग झंडा बैनर के साथ शिविरों में

नहीं जाकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। प्रशासन को आगे कर झारखंड

सरकार पार्टी को आगे ले जाना चाह रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने अबुवा

आवास योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मात्र अफवाह है। हर शिविर में

सैकड़ों आवेदन लिए जा रहे हैं लेकिन लाभ किसी को नहीं मिलने वाला। बड़ी

मुश्किल दो से तीन लाभुकों को प्रत्येक पंचायत लाभ दिया जा सकता है जबकि

सैकड़ों लोगों का आवेदन लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की

साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज दबाने की कोशिश की गई। पांचवें विधानसभा में

पहला ऐसा मौका था जब भाजपा प्रतिपक्ष में थी और बड़ी जिम्मेदारी निभाना

चाहती थी लेकिन चार साल तक नेता प्रतिपक्ष का दायित्व नहीं दिया गया। नतीजा

बिना रोक-टोक के सरकार चलती रही। मनमाने तरीके से और निरंकुश सरकार के

चलने के कारण इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कई संगीन मामले सामने आए

हैं। कानूनी शिकंजे में अफसर जेल के अंदर हैं। मुख्यमंत्री को छह बार ईडी

का समन हो गया है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।

इस दौरान

छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी, पांकी के विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता,

डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक,

पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, विपिन बिहारी सिंह, नरेंद्र

पांडे सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें