मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

आप विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत 3 को दो साल की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आप विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत 3 को दो साल की सजा

मोहाली। करोड़ों रुपए के चेक बाउंस मामले में खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह को डेरा बस्सी कोर्ट ने दो साल जेल की सजा सुनाई है। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने एक हाउसिंग प्रोजेक्ट कंपनी के पार्टनर्स के खिलाफ केस में शाहबाज सिंह सोही समेत तीन लोगों को दोषी ठहराया है।

डेरा बस्सी कोर्ट में करीब 7 साल तक चले केस की सुनवाई के बाद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास परनीत कौर ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने खरड़ से मौजूदा विधायक के पति और जीरकपुर के रहने वाले शाहबाज सिंह सोही सहित तीनों दोषियों को दो-दो साल जेल और 10,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है, हालांकि तीनों ने मौके पर ही बेल अमाउंट भरकर जमानत ले ली।

जीरकपुर के पूर्व सरपंच जसपाल सिंह के भाई कमलजीत सिंह ने 2018 में कोर्ट में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया था ‘मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डकॉन’ के तीन पार्टनर शाहबाज सिंह सोही, जतिंदर सिंह और नछत्तर सिंह ने राजपुरा में 'सिल्वर सिटी' प्रोजेक्ट में करोड़ों का प्लॉट बेचने की डील तय की थी। जब डील पक्की नहीं हुई, तो एग्रीमेंट में 3.5 करोड़ रुपए का चेक दिया गया जो बाउंस हो गया।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शिकायत करने वाले का पक्ष मजबूत होने पर कोर्ट ने तीनों को सजा का फैसला सुनाया। शिकायतकर्ता के वकील भरत जोशी ने बताया कि कोर्ट में करीब 7 साल तक चले केस की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया गया है।

कोर्ट से सजा पाए शाहबाज सिंह सोही की पत्नी अनमोल गगन मान पंजाब सरकार में मंत्री और पंजाबी गायिका हैं। अनमोल गगन मान को गगनदीप कौर मान के नाम से भी जाना जाता है। वह पंजाबी लोकगीतों और भांगड़ा गीतों के लिए जानी जाती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें