कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ी तो भड़की आप, जालंधर में महिलाओं का प्रदर्शन

जालंधर : जालंधर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कारोबारी गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी ने श्री राम चौक में जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सिलेंडर हाथ में लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी की महिला विंग की सदस्य शोभा भगत ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई से लेकर व्यापार तक हर स्तर पर खर्च बढ़ गया है, जिससे लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।





