मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री आदर्शपाल ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर,। आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री आदर्श पाल ने अपने पद से

इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। 27 जून

को अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में जाकर कांग्रेस पार्टी में

शामिल होंगे। मंगलवार को जगाधरी में अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से

बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री आदर्श पाल ने बताया कि

उन्होंने आआपा में रहते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत अच्छा काम

किया था।

वहीं पार्टी ने भी उन्हें बहुत मान सम्मान दिया। लेकिन आज

के राजनैतिक हालात को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी,

जिसमें यह फैसला किया गया कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उसे

रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी में जाना चाहिए। जिसको लेकर वे 27 जून को

सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में जाकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से

मिलकर पार्टी में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट या

किसी पद की लालसा नहीं है। लेकिन राजनीति के अंदर इस दौर में भाजपा की

तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है

जो उसका मुकाबला कर सकती है। इसको लेकर उनके कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगे

वह अपनी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। गौरतलब है

कि आदर्शपाल ने 2019 में जगाधरी से बसपा से चुनाव लड़ा था और वह तीसरे नंबर

पर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें