मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

मोगा में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग में एक युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोगा में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग में एक युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

मोगा। पंजाब में मोगा जिले के कस्बा बाघा पुराना क्षेत्र में गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुलजीत को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12 बजे मोगा के तीन नंबर चुंगी के नजदीक कुलजीत सिंह निवासी वेदांत नगर अपने एक साथी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन्होंने अचानक कुलजीत सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान कुलजीत सिंह के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने कुलजीत सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके का निरीक्षण किया।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

इस मामले में डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

घायल कुलजीत सिंह से भी पूछताछ की जाएगी, इससे पहले किसी से उसका विवाद तो नहीं हुआ था? इसके साथ ही उसके साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें