मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में तेज रफ्तार हाइड्रा की टक्कर से युवती की मौत, चालक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम में तेज रफ्तार हाइड्रा की टक्कर से युवती की मौत, चालक फरार

गुरुग्राम। तावडू-बिलासपुर रोड पर शनिवार को पैदल जा रही युवती को तेज गति से आ रही हाइड्रा ने टक्कर मार दी। हाइड्रा की टक्कर लगने से युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान अनीता के रूप में हुई है। अनीता जाटका सिसाना गांव की रहने वाली थी।

पुलिस सूत्राें के अनुसार अनीता, किसी काम से बिलासपुर गांव के पास तावडू-बिलासपुर रोड पर पैदल जा रही थी। तेज रफ्तार से आ रही हाइड्रा के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अनीता को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा के बाद हाइड्रा का चालक मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल अनीता ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना गंभीर था कि अनीता को तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत थी, लेकिन समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और अनीता की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अनीता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुग्राम पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें