मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा कॉलेज के युवा शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, आठ माह पहले हुई थी शादी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चाईबासा कॉलेज के युवा शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, आठ माह पहले हुई थी शादी

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को आत्महत्या की दो घटनाएं सामने आने से सनसनी फैल गई।

परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा के रहने वाले चाईबासा कॉलेज के युवा व्याख्याता रोहन श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी ओर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्टेशन रोड में एक लेथ मशीन ऑपरेटर नारायण कुमार मंडल ने भी खुदकुशी कर ली।

दोनों घटनाएं बुधवार देर रात की हैं, जिसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई।

चाईबासा कॉलेज के युवा व्याख्याता रोहन श्रीवास्तव की शादी आठ माह पहले हुई थी। बुधवार की रात उन्होंने पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद कमरे में चले गए। जब पत्नी चाय लेकर पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार दस्तक के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो अंततः दरवाजा तोड़ा गया। रोहन पंखे से लटकते मिले। कमरे में ड्रेसिंग टेबल के आईने पर 'सॉरी मोटो' लिखा था, जबकि उनके तलवे पर 'मनी' शब्द अंकित था।

पुलिस का मानना है कि यह निजी संदेश हो सकता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हाल ही में शादी करने वाले रोहन आमतौर पर खुशमिजाज स्वभाव के थे। अचानक इस कदम से परिवार और परिचित हैरान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र की है। यहां 35 वर्षीय नारायण कुमार मंडल रोज की तरह काम से लौटने के बाद खाना खाकर कमरे में सोने गए। देर रात पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वे गमछे से फांसी पर लटके पाए गए। आनन-फानन में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। नारायण अपनी पत्नी, दो बच्चों और माता-पिता के साथ रहते थे। लोगों के अनुसार, नारायण नशे के आदी थे और तनाव में रहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें