मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : झील में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद,। सिरोही गांव के पास बनी अप्राकृतिक झील में नहाते समय गहरे

पानी में डूबने के कारण एक 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है

कि मृतक अपने भाइयों के साथ झील में नहाने के लिए गया था। नहाने के बाद

उसके अन्य भाई झील से बाहर अपने सामान के पास आ गए थे। लेकिन अपने भाई

सैफअली को ना पाकर वापस झील में देखा तो उसका शव पड़ा हुआ मिला।

परिजनों

ने बताया कि मृतक सैफअली बल्लभगढ़ के अज्जी कॉलोनी का रहने वाला है।

बुधवार को वह अपने परिवार के चार भाईयों के साथ सिरोही के नजदीक झील में

नहाने गया था। नहाने के बाद उसके चारों भाई बाहर आकर अपने सामान और कपड़ों

को उठाने लगे लेकिन सैफअली बाहर नहीं आया। जिसके बाद जब उसके भाइयों को पता

चला कि सैफअली बाहर नहीं निकला है। तो उन्होंने दोबारा झील में जाकर देखा,

तो साइड में किशोर का शव पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे

उन्हें बिना बताए गए थे। उन्होंने कहा कि हमें लगा कि वह आस पास कहीं घूमने

गए है। हमारे पास निजी अस्पताल से डॉक्टर का कॉल आया कि आपके भाई सैफअली

का निधन हो गया है। जिसके बाद उन्हें पता चला। उनका कहना है कि हमें किसी

पर शक नहीं है लेकिन हम अपने बच्चे का पोस्टमॉर्टम नहीं करना चाहते हैं।

धौज थाने के एसएचओ शिव चरण ने बताया की किशोर के शव को पुलिस ने कब्जे में

लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा

दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें