मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

25 किलो चांदी के बने जेवर के साथ एक युवक को ली गई हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

साहेबगंज: रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार की सुबह हावड़ा जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन से 25 किलोग्राम चांदी के बने आभूषण जप्त किया है। इसकी कीमत 18 लाख 21 हजार 434 रूपया है। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई को अहले सुबह ट्रेन संख्या 03071 आप हावड़ा जमालपुर एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध रूप से चांदी के बने आभूषण ले जा रहे एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति कोच संख्या S4 भाग संख्या 5 में सवार होकर यात्रा कर रहा था। गुप्त सूचना पर उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी में व्यक्ति को दो बैग के साथ पकड़ा गया। छानबीन में उससे 25 किलो चांदी के आभूषण पाए गए। व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर रेल थाना लाया गया। आरपीएफ पुलिस द्वारा पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पवन सोनी उम्र 36 वर्ष पिता कालीचरण सोनी, निवास अस्थान देवेंद्र दत्ता ढाका पट्टी शिवतल्ला स्ट्रीट बाजार कोलकाता बताया। वहीं व्यक्ति ने यह भी बताया कि 25 किलो चांदी के आभूषण की जगह 19 किलो चांदी के आभूषण के टैक्स सेविंग के कागज बनाए गए थे 6 किलोग्राम चांदी बिना कागजात के अवैध रूप टैक्स चोरी कर ले जा रहा था। जो कि वह अपने चचेरे भाई विनीत वर्मा, श्रीराम वर्मा ज्वेलर्स सोनीपत भागलपुर बिहार ले जाकर देने वाले थे। वहीं सीजीएसटी/ आईबी भागलपुर को सूचित कर सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर सौंप दिया गया। साथ ही अपराधी को आभूषण का जुर्माना वसूल कर उसे कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। मौके पर एसके सुमन,डीके बंसीवाल, डीके यादव, अभिनंदन कुमार, एके अजनबी आदि मौजूद रहे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें