मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत के खरखौदा में अदालत से बाहर निकले युवक की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत के खरखौदा में अदालत से बाहर निकले युवक की गोली मारकर हत्या

सोनीपत। जिले के खरखौदा में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अदालत में पेशी भुगतकर बाहर निकले एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात एसडीएम कार्यालय के बाहर हुई, जहां पहले से घात लगाए हमलावरों ने युवक की गाड़ी को टक्कर मारकर रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमले में युवक के सिर और मुंह पर कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बरेजा कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद अदालत परिसर और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

मृतक की पहचान गुरुग्राम के गाड़ोली खुर्द निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नीरज अपनी पत्नी नीतू द्वारा वर्ष 2019 में दर्ज कराए गए मुकदमे की पेशी के सिलसिले में चौधरी सूर्यकरण जेएमआईसी अदालत, खरखौदा आया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेशी खत्म होने के बाद जैसे ही नीरज अदालत परिसर से निकलकर एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचा, पहले से मौजूद हमलावरों ने उसकी गाड़ी को निशाना बना लिया। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले नीरज की गाड़ी को टक्कर मारकर रोका और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही थाना खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और आपसी विवाद से जोड़कर देख रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें