मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बाइकर ने किया स्टंट, बुरी तरह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बाइकर ने किया स्टंट, बुरी तरह घायल

गुरुग्राम। यहां दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे स्थित सरहोल बॉर्डर पर बीच सडक़ बाइक पर खड़े होकर रील बनाने के लिए एक युवक को स्टंट करना महंगा पड़ गया। बाइक से बैलेंस बिगडऩे पर वह तो बाइक से गिर गया, लेकिन बाइक काफी दूर तक चलती रही। गनीमत यह रही कि वहां से तेज गति में वाहन नहीं जा रहे थे, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। स्टंटबाज युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सरहोल बॉर्डर पर रेडिसन होटल के सामने बीच सडक़ एक युवक बाइक पर स्टंट कर रहा था। वह बाइक पर खड़ा था और बाइक चलती जा रही थी। उसके आसपास से गाडिय़ां भी गुजर रही थी। कुछ दूरी पर जाते ही उसके शरीर का बैलेंस बिगड़ा और वह बाइक से गिर गया। बाइक से सीधी चलती गई, लेकिन उसने गिरते ही कई पलटी मारी। इससे पहले कि कोई गाड़ी उसे कुचलकर आगे बढ़ जाती, सडक़ किनारे खड़े लोग उसे बचाने के लिए शोर मचाते हुए दौड़े। वे गाडिय़ों को रुकवा रहे थे। वह सडक़ पर ही बैठ गया। उसे उठाकर सडक़ किनारे लाया गया। इस हादसे में उसे हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भेज दिया गया।इस स्टंट वीडियो को लेकर पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि उनके पास ही यह वीडियो आया है। पुलिस की सोशल मीडिया पर निगरानी रखने वाली टीम वीडियो की जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस पर एक्शन लिया जाएगा। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें