मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) अस्पताल में इलाजरत एक मरीज ने शुक्रवार को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय युवक अरशद आलम के रूप में हुई है।

अरशद आलम वार्ड पार्ट-1 के बेड नंबर 419 पर भर्ती था। परिजनों के अनुसार, वह नशे का अत्यधिक आदी था और इसी कारण बिगड़ी तबीयत के इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में तीमारदार के रूप में उसकी मां मौजूद थी। अरशद ने अपनी मां से शौच जाने की बात कही और बेड से उठकर बाहर निकला।

इसके कुछ ही देर बाद अस्पताल परिसर में एक जोरदार आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर जब उसकी मां और अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो अरशद को जमीन पर लहूलुहान और गंभीर स्थिति में पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला स्पष्ट रूप से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की तहकीकात कर रही है। यह जांच का विषय है कि एक उपचाराधीन मरीज सुरक्षा घेरे को तोड़कर चौथी मंजिल तक कैसे पहुंचा और वहां से छलांग लगाने में सफल रहा।

पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही समय और परिस्थितियों का सटीक आकलन किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें