मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

पड़ोसी के प्रेम में महिला ने दो साल के बेटे और पति को त्यागा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़। जिले में पड़ोसी के प्रेम में एक महिला ने दो साल के बेटे और पति को त्याग दिया है। मालाा गोला थाना क्षेत्र के कोराम्बे गांव की है।बताया गया है कि पहले तो विवाहिता निशा कुमारी दो साल के बेटे सूर्यांश को साथ लेकर प्रेमी पवन कुमार के संग 21 सितंबर को फरार हो गई। उसके पति संदीप कुमार महतो ने गोला थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। चार दिनों के बाद 25 सितंबर को पुलिस ने जब उस महिला को बरामद किया तो उसने प्रेमी के संग रहने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने यह भी कहा कि अब वह पति के घर नहीं जाएगी, चाहे उसे अपने बेटे का ही त्याग क्यों न करना पड़े। वह प्रेमी के संग ही शादी रचाकर जिंदगी बिताना चाहती है।गोला थाने में गुरुवार को पूरे दिन पंचायत लगी रही। देर रात तक समझाने-बुझाने का दौरा चला। गांव तमाम लोग सुलह कराने में लगे थे लेकिन ना तो महिला मानी, ना ही उसका प्रेमी और ना ही महिला का पति। संदीप कुमार महतो ने कहा कि वह दो वर्षीय बेटे सूर्यांश को लेकर घर जाएगा। उसने कहा कि निशा ने ऐसी गलती पहले भी की है, जिसकी वजह से अब आगे की जिंदगी वह साथ नहीं गुजार पाएगा।थाना परिसर में प्रेमी पवन कुमार और उसकी प्रेमिका निशा अकेले ही रह गए। उनके निर्णय के पक्ष में ना तो गांव वाले थे, ना ही उनके परिवार वाले। पवन के पिता सिकंदर महतो ने भी उसका त्याग कर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साफ कहा कि पवन उनका अब बेटा नहीं रहा। उसे जो भी करना है यह उसका निर्णय है। वे किसी भी दस्तावेज पर ना तो साइन करेंगे और ना ही पवन और निशा को अपनाएंगे। निशा के ससुराल वालों ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। अब उन दोनों को अपनी अलग दुनिया ही बसानी पड़ेगी।इस प्रकरण में गोला थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि पहले तो महिला की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि वह प्रेमी के साथ चली गई है। बरामदगी के बाद भी प्रेमी और प्रेमिका एक साथ रहने की बात कर रहे थे। चूंकि, वह दोनों बालिग हैं और यह उनका अपना निर्णय था। परिवार वालों के बीच समझौते की कोशिश हुई लेकिन अंततः पवन और निशा ने शादी का फैसला किया। इसके बाद उन दोनों को थाने से छोड़ दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें