नेपाली सामानों से भरा एक ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
नेपाली सामानों से भरा एक ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 15 मार्च । माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने लाखों रूपये की नेपाली समानों से भरा एक ट्रक जब्त किया है। इस मामले में ट्रक चालक मनोज तमांग को गिरफ्तार किया गया है।
माटीगाड़ा थाना की पुलिस की तरफ से बुधवार को बताया गया है कि एक अभियान के तहत चोरी चुपके नेपाल से सिलीगुड़ी पहुंच रहे एक ट्रक को रोका गया। जब उक्त ट्रक की तलाशी ली गई तो उससे भारी मात्रा में नेपाल में बनी सामग्री बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य पांच लाख रुपया है। जब ट्रक चालक से वैध कागजात की मांग की गई तो नहीं दिखा पाया। जिसके बाद ट्रक सहित चालक को थाना ले जाय गया। गिरफ्तार ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।





