मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: ट्राले ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, पशु चिकित्सक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। भूना के गांव बैजलपुर व दहमान के बीच हुए सडक़ हादसे में

बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह करीब सवा 5 बजे यहां

एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर दे मारी, जिससे बाईक सवार 32 वर्षीय

कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम

मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज

दिया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू

कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव दहमान निवासी 32

वर्षीय पशु चिकित्सक कुलदीप अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुवार सुबह

दहमान से भूना की तरफ आ रहा था। पुलिस को दी शिकायत में गांव दहमान निवासी

प्रवीन कुमार ने कहा है कि वह अपने साथी अजय के साथ घूमने के लिए गांव

दहमान से बैजलपुर रोड पर जा रहा था। जैसे ही वह मांगेराम के खेत के पास

माता की मढ़ी के सामने पहुंचे तो देखा कि बैजलपुर की तरफ से आ रहे एक

ट्राले के चालक ने ट्राले को लापरवाही व तेजगति से चलाया और एक मोटरसाइकिल

में सीधी टक्कर दे मारी।

हादसे को देखकर वह और अजय दोनों मौके पर

पहुंचे तो देखा कि घायल युवक उसका भाई कुलदीप मुवाल था और हादसे में बुरी

तरह लहुलूहान हो चुका था। ट्रक चालक ने अपना नाम तरसेम सिंह निवासी दयालपुर

रोड, बरेटा, पंजाब बताया। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल कुलदीप को लेकर

भूना के सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में भूना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर

दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें