मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

सातवें चरण में नामांकन के चौथे दिन तक हुए कुल 18 नामांकन,झारखंड में पहली बार थर्ड जेडर प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया है कि सातवें चरण के चुनाव में नामांकन के चौथे दिन तक कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। उसमें दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अब तक 5 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अभी तक 10 लोगों ने उम्मीदवारी का पर्चा भरा है। उन्होंने बताया कि झारखंड में पहली बार संसदीय निर्वाचन में धनबाद से एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार सुनैना किन्नर ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 11 मई को माह का तीसरा शनिवार होने के कारण नामांकन कार्य नहीं होगा। जबकि, प्रत्येक रविवार को नामांकन का कार्य बंद रहता है। बताया कि 11 मई की शाम से चौथे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। 12 मई को प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मतदान कार्य के लिए ईवीएम पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती का आंकड़ा 1 अरब, 14 करोड़ 40 लाख तक पहुंच चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें