मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में कोचिंग सेंटर जाती छात्रा का अपहरण कर किया रेप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम में कोचिंग सेंटर जाती छात्रा का अपहरण कर किया रेप

गुरुग्राम। यहां एक सरकारी स्कूल में पढऩे वाली 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जब छात्रा कोचिंग सेंटर जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके बाद उसके साथ गैंग रेप किया। इसके बाद वे उसे चलती कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।पीडि़त छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मानेसर में एक कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी घर पर रहती है। उनके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी लडक़ी के साथ आरोपियों ने रेप किया है। पीडि़त छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि वह एक आरोपी को जानती है। वह कोचिंग जाते समय उसे अपने साथ कार में बैठने के लिए दबाव डालता था। उसके दबाव में वह कार में बैठ गई। पीडि़त छात्रा ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि आरोपी उसका अपहरण करके सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। शहर के चार मरला क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया कि कार में अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे चलती कार से धक्का देकर सडक़ किनारे फेंक दिया। पता चला है कि रेप के आरोपियों में एक युवक छात्रा का जानकार है। आरोपियों के नाम अंकित व लक्ष्य बताए जा रहे हैं। होश में आने के बाद जैसे ही छात्रा घर पहुंची तो वह परिजनों के सामने रोने लगी। थाना शिवाजी नगर क्षेत्र में सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रियता से आरोपियों की तलाश शुरू कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें