मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार बनाएगा सशक्त राष्ट्र: डॉ अरविंद शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत: स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार बनाएगा सशक्त राष्ट्र: डॉ अरविंद शर्मा

-कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की, 21 लाख रुपए पहले दे चुकेसोनीपत। गोहाना में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर संकल्प लिया है कि स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार औरसशक्त राष्ट्र बनेगा। उन्होंने आह्वान किया कि हर माता, बहन और बेटी अपने स्वास्थ्यकी शिविरों में जांच करवाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शनिवारदेर रात मंत्री अरविंद शर्मा अपनी धर्मपत्नी रीटा शर्मा के साथ मेन बाजार स्थित सनातन धर्ममंदिर में स्वामी गुरुचरण दास सनातन समिति के 74वें वार्षिकोत्सव में पहुंचे। महामंडलेश्वरस्वामी धर्मदेव महाराज सहित संतजनों का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओंको संबोधित किया।मंत्रीने कहा कि माँ पूर्ण मंत्र है, पूर्ण पूजा है, जिसने इसे स्वीकार किया उसने जीवन मेंसफलता पाई। उन्होंने कहा कि संतों ने देश, माँ, भगवान राम और तिरंगे का महत्व याद दिलायाहै और हमें संकल्प लेना होगा कि हमारे लिए देश सबसे पहले है। प्रधानमंत्री मोदी औरमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश सेवा में पूरी तरह समर्पित हैं। स्वदेशी पर बल देतेहुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हम बाजार में देश के अंदर बना उत्पादखरीदें।उन्होंने अपील की कि इस दिवाली दीपक जलाएं, विदेशी लड़ियां नहीं। उन्होंने उदाहरणदिया कि कुछ स्थानों पर नागरिक स्वदेशी और पारंपरिक वस्त्र धारण करते हैं, हमें भीयही अपनाना चाहिए। नारीसशक्तिकरण की दिशा में उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर लाडो लक्ष्मीयोजना शुरू होगी, जिसमें सालाना एक लाख तक की आमदनी वाले परिवारों की महिलाओं को लाभमिलेगा। संस्था की मांग पर मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपए देने की घोषणाकी। इससे पहले भी वे 21 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए दे चुके हैं। कार्यक्रम मेंसंतजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें