मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में जन्मदिन समारोह के दौरान गोलीबारी, रेहड़ी वाले के हाथ में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत में जन्मदिन समारोह के दौरान गोलीबारी, रेहड़ी वाले के हाथ में लगी गोली

सोनीपत। सोनीपत की इंदिरा कॉलोनी में रविवार की देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। चावल-छोले की रेहड़ी लगाने वाले सौरव के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय उनके बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था और पटाखे चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, रविवार रात सौरव घर के बाहर बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी पड़ोसी मनोहर लाल के घर से एक व्यक्ति आया और सौरव के हाथ में गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगते ही सौरव की पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया मगर डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल रेफर किया, लेकिन परिवार निजी अस्पताल ले गया। सौरव और 62 वर्षीय मनोहर लाल के बीच पहले भी मामूली कहासुनी हो चुकी थी। वारदात के दिन पटाखों के दौरान विवाद फिर बढ़ गया और गोली चला दी। घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें