सरकारी राशि के गबन के आरोप में राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अफसर पर गिरी गाज ,चलेगी विभागीय कार्यवाही
रांची: सरकारी राशि के गबन के आरोप में राज्य प्रशासनिक सेवा के एक और अफसर पर गाज गिरी है। राज्य सरकार ने उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है। यह विभागीय कार्यवाही मांडर के तत्कालीन बीडीओ गोपी उरांव के खिलाफ चलेगी। गोपी उरांव पर स्वीकृत सिंचाई कूप निर्माण योजनाओं से संबंधित मस्टर रोल, जॉब डिमांड आदि कागजातों की बिना जांच पड़ताल किए और योजना स्थल के निरीक्षण किए बिना अधिक राशि का भुगतान का आरोप है। साथ ही सरकारी राशि का गबन एवं दुरूपयोग करने भी आरोप है। आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त आइएएस विनोद कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इस बाबत कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। साथ ही गोपी उरांव को 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है।





