मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बिगड़ैल भैंस ने पिता-पुत्र को पटक-पटक कर मार डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के रेंगारी थाना क्षेत्र स्थित पाइकपारा बोड़काटोली गांव निवासी पिता-पुत्र जगन्नाथ मांझी और उनके बेटे नारायण मांझी की एक बिगड़ैल भैंस ने बुधवार की देर शाम पटक- पटक कर जान ले ली। भैंस ने दोनों को ऐसा पटका कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ मांझी अपनी मवेशियों को चराने के लिए लेकर घर के बिल्कुल पास ही अवस्थित जंगल की ओर गए थे। जंगल में ही पिछले कई दिनों से अड्डा बनाए एक बिगड़ैल भैंस ने गांव के चरवाही के लिए गए जगन्नाथ मांझी पर अचानक हमला कर दिया । जगन्नाथ मांझी मदद के लिए शोर- गुल करते हुए अपनी जान बचाने का प्रयास करता रहा । इस दौरान भैंस ने जगन्नाथ मांझी को अपनी सींग से उठा-उठा कर पटकना शुरू कर दिया। पिता के शोर- गुल मचाने की आवाज सुनकर बेटा नारायण मांझी भी दौड़कर जब पास पहुंचा तो भैंस ने उसपर भी हमला बोल दिया। भैंस ने उसे भी अपनी सींग से उठा-उठा कर पटकना शुरू कर दिया। भैंस ने पिता-पुत्र को पटक-पटक कर मार डाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर बाड़ा मौके पर पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें