विशेष कोरोना जांच कैंप में 1448 लोगों का लिया गया सैम्पल
रामगढ़। कोरोना वायरस कोविड-19 को रोकने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा 22 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक विशेष कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले के वैसे क्षेत्रों जहां से ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, वहां विशेष कोरोना जांच कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में बड़े स्तर पर लोगों का स्वाब सैंपल इकट्ठा करने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित विशेष कोरोना जांच शिविर के दौरान कुल 1448 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें गोला प्रखंड में 182, मांडू प्रखंड में 253, पतरातू प्रखंड में 332, रामगढ़ प्रखंड में 468, चितरपुर में 74, दुलमी में 76 एवं सीसीएल अस्पताल नई सराय में 64 लोगों के कोरोना जांच हेतु सैंपल इकट्ठा करने का कार्य किया गया।





