मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

विशेष कोरोना जांच कैंप में 1374 लोगों का लिया गया सैम्पल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । कोविड-19 को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा 22 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक विशेष कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों एवं वैसे क्षेत्रों जहां से ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, वहां विशेष कोरोना जांच कैंप लगा कर बड़े स्तर पर लोगों का सैंपल इकट्ठा करने का कार्य किया जा रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित विशेष कोरोना जांच शिविर के दौरान कुल 1374 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें गोला प्रखंड में 263, मांडू प्रखंड में 277, पतरातू प्रखंड में 322, रामगढ़ प्रखंड में 210, चितरपुर में 56, दुलमी में 74 एवं सीसीएल अस्पताल नई सराय में 172 लोगों के कोरोना जांच हेतु सैंपल इकट्ठा करने का कार्य किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें