मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

एक व्यक्ति को आधे घंटे में कोविड टीके की दो खुराक दे दी, ओडिशा के मयूरभंज में हुई घटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ओडिशा के एक टीकाकरण केंद्र पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक व्यक्ति को मात्र आधे घंटे में कोरोना वैक्सीन की दो खुराक लगा दी गई।

ओडिशा के मयूरभंज जिले में 51 वर्षीय शख्स को 30 मिनट के अंतराल पर कोविड रोधी टीके की दो खुराकें लगा दी गईं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान प्रसन्न कुमार साहू के तौर पर हुई है। वह रघुपुर गांव का रहने वाला है। साहू शनिवार को टीके के लिए स्लॉट बुक कराने के बाद खुंटापुर में सत्यसाई सरकारी उच्च स्कूल में बनाए अस्थायी टीकाकरण केंद्र गया था।

साहू ने बताया कि पहली खुराक लगाने के बाद उन्हें 30 मिनट की निगरानी में रखा गया था, जिस दौरान एक नर्स ने उन्हें गलती से दूसरी खुराक लगा दी। साहू ने कहा कि 'मैंने इस बारे में कहा लेकिन तब तक नर्स ने टीका लगा दिया था।' केंद्र पर्यवेक्षक राजेंद्र बेहरा ने बताया कि उन्हें दो और घंटे निगरानी में रहने को कहा गया था तथा ओआरएस का घोल दिया गया। व्यक्ति टीकाकरण स्थान पर बैठा था न कि निगरानी कक्ष में गया था।

बेहरा ने कहा कि गलती से उन्हें दूसरी खुराक लगा दी गई।' बेतनती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सिपुन पांडा ने कहा कि उन्हें शिकायत के बारे में मालूम है और जिम्मेदार शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से पहले जांच समिति मामले को देखेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें