फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
रांची । रांची के बुंडू टांगर टोली निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त दुर्गा शरण महतो (52) के रूप में की गई है। वह बिरसा मोड़ एनएच-33 के किनारे बने यात्री शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यात्री शेड में लोहे के पाइप में रस्सी के सहारे उसने फांसी लगा ली। बताया जाता है कि मृतक दुर्गाशरण महतो तीन चार दिनों से घर में नहीं था और डिप्रेशन में चल रहा था। एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





