मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

नवोदय विद्यालय के फैब्रिकेटेड भवन में लगी भीषण आग, स्टाेर में रखा सामान जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर। चमोली जिले के गैरसैंण स्थित नवोदय विद्यालय के टीन के फैब्रिकेटेड भवन में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। इससे भवन के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार के हताहत की सूचना नहीं है। हालांकि संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।गुरुवार तड़के पौने चार बजे गैरसैंण थाना पुलिस और फायर यूनिट गैरसैंण काे घटना की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। छात्रों और कर्मचारियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया गया कि आग स्कूल के भंडारण कक्ष से शुरू हुई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसने इमारत के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया था। आग से भंडारण कक्ष में रखा खेल सामाग्री, बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें