मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलवल में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पलवल। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। होडल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।होडल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि शाम एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई सिराजूदीन अपनी टीम के साथ भुलवाना गांव के पास गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भिडूकी गांव निवासी कृष्ण कुमार लंबे समय से नशीले और प्रतिबंधित इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त है और एक बाहरी व्यक्ति के साथ इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त करने आ रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने दो संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के असतौली निवासी संजय और मूल रूप से भिडूकी तथा वर्तमान में भुलवाना निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान संजय के पास से सफेद पॉलिथिन में 300 नशीले इंजेक्शन और कृष्ण कुमार के पास से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। जब आरोपियों से इंजेक्शनों के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने सभी इंजेक्शनों को कब्जे में लेकर सील कर दिया।एएसआई सिराजूदीन की शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें